बंदरों के झुंड कर रहे राहगीरों पर हमला

संवाद सूत्र सिमली नगर पालिका क्षेत्र कर्णप्रयाग में बंदरों का झुंड राहगीरों के लिए खतरे का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 05:40 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 05:40 PM (IST)
बंदरों के झुंड कर रहे राहगीरों पर हमला
बंदरों के झुंड कर रहे राहगीरों पर हमला

संवाद सूत्र, सिमली: नगर पालिका क्षेत्र कर्णप्रयाग में बंदरों का झुंड राहगीरों के लिए खतरे का सबब बन रहा है, लेकिन वन विभाग व पालिका प्रशासन मूक बना है। नगरीय क्षेत्र के मुख्य बाजार सहित पैदल मार्गो पर बंदरों का झुंड राह चलते बच्चों, बुजुर्गो के लिए खतरा पैदा कर रहा है कई बार शिक्षण संस्थाओं के परिसर में घुस कर बंदर बच्चों पर हमला भी कर चुके हैं। ऐसे में लोग अपने पाल्यों को विद्यालय भेजने में डर रहे हैं।

इसी तरह सिमली बाजार में बंदरों का झुंड बीते महीनों से व्यापारियों को परेशान किए है। जनप्रतिनिधि विक्रम सिंह, चंदन सिंह, संदेश ने कहा कि बंदरों को पकड़ने के लिए पालिका-प्रशासन से कई बार मांग की गई। बावजूद इसके कोई पहल नहीं की गई। उनका कहना है कि सरकार जंगली जानवरों से बर्बाद हो रही फसल की सुरक्षा के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है। दो वर्ष पूर्व बंदरों को पकड़ वन विभाग ने गांव की सीमा में छोड़ दिए थे, जिससे इनकी संख्या दोगुनी हो गई है। कई बार तो पालिका की ओर से पिंजरा लगाकर खानापूर्ति की गई, लेकिन बंदरों को पकड़ने के बजाए बजट को ठिकाने लगा दिया गया। अब यह समस्या जस की तस बनी हुई है। बंदरबाड़ा आज तक तैयार नही हो सका है, जबकि जंगली सुअरों और बंदरों ने कृषकों की फसल को भी बुरी तरह रौंद दी है।

chat bot
आपका साथी