मान्यता प्राप्त अधिकारी कर्मचारी करेंगे आंदोलन

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: प्रदेश के राज्य में मान्यता प्राप्त परिसंघों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 May 2018 06:25 PM (IST) Updated:Mon, 21 May 2018 06:25 PM (IST)
मान्यता प्राप्त अधिकारी कर्मचारी करेंगे आंदोलन
मान्यता प्राप्त अधिकारी कर्मचारी करेंगे आंदोलन

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: प्रदेश के राज्य में मान्यता प्राप्त परिसंघों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों का निराकरण न होने पर सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया है। इसके लिए अधिकारी, कर्मचारी समन्वय मंच का गठन किया है।

राज्य में मान्यता प्राप्त परिसंघों के अधिकारियों, कर्मचारियों की मांग है कि प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान समस्त भत्ते तत्काल अनुमन्य किए जाएं। यू-हेल्थ स्मार्ट कार्ड की सुविधा केंद्र सरकार की तर्ज पर सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए तत्काल लागू किया जाए तथा देश व प्रदेश के उच्च स्तरीय सुविधा संपन्न चिकित्सालयों को इसमें शामिल किया जाए। प्रदेश के समस्त कार्मिकों को पूरे सेवाकाल में न्यूनतम तीन पदोन्नतियां अनिवार्य रूप से दी जाए। संगठन के संयोजक अमित भाकुनी ने बताया कि इन मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है। मगर कर्मचारी, अधिकारियों की इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि 25 मई से चार जून तक प्रदेश के सभी विधायकों, मंत्रियों को मांगपत्र भेजजकर विभागों में जनजागरण अभियान, गेट मी¨टग की जाएगी। पांच जून को परिसंघों से जुड़े समस्त कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना, प्रदर्शन करेंगे तथा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। 13 जून तथा 14 जून को जिला मुख्यालयों पर कार्य बहिष्कार कर दो दिवसीय धरना दिया जाएगा। 22 जून को राजधानी देहरादून में विशाल रैली के माध्यम से सचिवालय घेरो कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में संयोजक अमित भाकुनी, कुलदीप रावत समेत कई अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी