लामबगड़ में हाईवे खुला, क्षेत्रपाल में बंद

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: 29 घंटे बाद भी बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में नहीं खुल पाया है। यहां पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Aug 2018 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 19 Aug 2018 10:18 PM (IST)
लामबगड़ में हाईवे खुला, क्षेत्रपाल में बंद
लामबगड़ में हाईवे खुला, क्षेत्रपाल में बंद

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: बदरीनाथ हाईवे 30 घंटे बाद लामबगड़ में खुल गया, लेकिन दो अन्य स्थानों पर फिलहाल बंद है। इससे यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो सकी। लामबगड़ में हाईवे खुलने से वहां से आगे आने वाले यात्री क्षेत्रपाल में फंसे हैं। यहां पर पहाड़ी से मलबा आने के बाद सुबह हाईवे बंद हो गया था। यहां पर 50 मीटर सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई है, हालांकि दोनों स्थानों पर हाईवे को खोलने का कार्य किया जा रहा है। उधर, केदारनाथ हाईवे करीब चार घंटे बंद रहा।

शनिवार को सुबह 10 बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड़ नाले में अवरुद्ध हो गया था। यहां पर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गए थे। लामबगड़ स्लाइड पर भी रुक-रुककर भूस्खलन हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से लामबगड़ में सायं करीब चार बजे हाईवे को खोला जा सका। हालांकि रविवार को चमोली के निकट क्षेत्रपाल में भी पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा आने के बाद यहां पर हाईवे अवरुद्ध हो गया है। सीमा सड़क संगठन सुबह से मलबे को हटा रहा है, मगर अधिक मलबा व बोल्डर आने के कारण देर शाम तक भी यहां पर हाईवे को नहीं खोला जा सका। बदरीनाथ धाम में अभी भी 400 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं। यहां पर यात्रियों को पड़गासी पैदल मार्ग से भी आवाजाही कराई जा रही है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि हाईवे को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश निर्माण एजेंसियों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लामबगड़ में हाईवे बंद होने के बाद पड़गासी पैदल मार्ग से भी प्रशासन व पुलिस, एसडीआरएफ की देखरेख में यात्रियों की आवाजाही कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी