अनशनकारियों ने ईई को बैरंग लौटाया

घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले घाट बाजार में शनिवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 09:51 PM (IST)
अनशनकारियों ने ईई को बैरंग लौटाया
अनशनकारियों ने ईई को बैरंग लौटाया

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले घाट बाजार में शनिवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया। वार्ता के लिए पहुंचे लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता अशोक नैथानी को भी आंदोलनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। आंदोनकारियों के विरोध के बाद अधिशासी अभियंता बैरंग लौट गए।

व्यापार मंडल घाट व टैक्सी यूनियन नंदप्रयाग-घाट के संयुक्त तत्वावधान में सड़क चौड़ीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर ग्रामीणों ने घाट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घाट बैंड तिराहे पर क्रमिक अनशन शुरू किया। आंदोलनकारियोंकी मांग है कि दो मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बाद भी नंदप्रयाग घाट 19 किमी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य नहीं हो पाया है। उल्टा लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग बजट को ठिकाने लगाने के लिए बिना चौड़ीकरण के ही डामरीकरण कर रहा था। उनका कहना है कि घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग स्थानीय क्षेत्र के निवासियों के लिए जिला मुख्यालय आने का मार्ग है। लेकिन मार्ग काफी संकरा होने से इस पर हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। साथ ही सालों से डामरीकरण न होने से मार्ग खस्ताहाल बना हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दो साल पहले इस मार्ग को डेढ़ लेन बनाने और डामरीकरण करने की घोषणा की थी, मगर सड़क पर काम शुरू नहीं हो पाया। क्षेत्रीय लोग कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं। इस अवसर पर टैक्सी यूनियन घाट के अध्यक्ष मनोज कठैत,व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह नेगी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नंदप्रयाग प्रेम सिंह राणा, प्रदीप सिंह नेगी, आलम राम, नरेंद्र सिंह नेगी, कुंवर सिंह, हर्षवर्धन देवराड़ी, सुरेंद्र सिंह भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रतूड़ी, हरीश रावत, रघुवीर सिंह, नवीन रावत, अवतार भंडारी, बीरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी