दो माह से देवाल में नही बांटी रही गैस

देवाल विकासखंड के नगर व ग्रामीण अंचलों में बीते दो माह से भारत गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Oct 2019 05:16 PM (IST) Updated:Mon, 07 Oct 2019 05:16 PM (IST)
दो माह से देवाल में  नही बांटी रही गैस
दो माह से देवाल में नही बांटी रही गैस

देवाल: विकासखंड के नगर व ग्रामीण अंचलों में बीते दो माह से भारत गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं को कुकिंग गैस की आपूर्ति न करने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के दूरस्थ गांव हिमनी के सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत सिंह नेगी, हुकम सिंह दानू, मोहन सिंह ने कहा कि बीते दो माह से हिमनी, घेस, लोसरी, सवाण, वांण, मुदोली, कुलिंग, ल्वांणी, हाटकल्याणी, देवाल में भारत गैस की सप्लाई नारायणबगड़ स्थित एजेंसी गोदाम से होने वाली आपूर्ति समय पर नही हो सकी है जिससे लोग 40 किमी दूर नारायणबगड़ पहुंच बैरंग लौट रहे हैं। लोगों ने इस संबंध में कई बार एजेंसी प्रबंधक से शिकायत की। फिर भी दूरस्थ क्षेत्रों में ग्रामीण कुकिंग गैस आपूर्ति मानकानुसार समय पर न मिलने से जंगल की ओर रूख करने लगे हैं। पूर्ति निरीक्षक देवाल भगवती प्रसाद ने बताया कि गैस एजेंसी को उपभोक्ताओं तक समय पर कुकिंग गैस के निर्देश दिए हैं। (संसू)

chat bot
आपका साथी