दुपहिया वाहनों का लाक तोड़ चलाते थे वाहन, पुलिस ने दबोचा

पुिलस ने वाहन चोर को दबोचा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jul 2022 10:40 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jul 2022 10:40 PM (IST)
दुपहिया वाहनों का लाक तोड़ चलाते थे वाहन, पुलिस ने दबोचा
दुपहिया वाहनों का लाक तोड़ चलाते थे वाहन, पुलिस ने दबोचा

दुपहिया वाहनों का लाक तोड़ चलाते थे वाहन, पुलिस ने दबोचा

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि सड़क किनारे खड़े दुपहिया वाहनों को ले जाकर अन्यत्र छोड़ देने, वाहनों से तेल चोरी की शिकायतें आए दिन मिल रही थी। इसके चलते पुलिस ने रात्रि गश्त बढ़ा दी थी। सोमवार रात चार किशोरों को दो स्कूटी में आते देखा तो पुलिस को देख वह स्कूटी छोड़कर भाग गए। पुलिस रातभर गश्त करती रही तो ये किशोर दो बजे रात्रि को गोपेश्वर चमोली सड़क पर पुलिस को अन्य स्कूटी में जाते मिल गए। सुबह स्कूटी स्वामियों ने स्कूटी लापता होने की सूचनाएं दर्ज की तो पता लगा कि ये किशोर स्कूटी के मालिक नहीं बल्कि उनका लाक तोड़कर रात्रि को चला रहे थे। पुलिस ने चारों नाबालिगों को स्वजनों के हवाले कर सख्त हिदायत के बाद छोड़ा है। बताया गया कि ये किशोर स्थानीय सरकारी विद्यालय में इंटर के छात्र हैं। घाट के दूरस्थ गांवों से यहां शिक्षा ग्रहण करने के लिए आए हैं।

chat bot
आपका साथी