शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़ी भक्तों की भीड़

शिवालयों में जलाभिषेक को भक्तों की उमड़ी भीड़।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jul 2022 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2022 11:13 PM (IST)
शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़ी भक्तों की भीड़
शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़ी भक्तों की भीड़

शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़ी भक्तों की भीड़

गोपेश्वर : श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भी शहर के गोपीनाथ, रूद्रनाथ, स्कलेश्वर, बटलेश्वर, गणंजेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहे। भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र दूध चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। शिव मंदिरों में अलसुबह से ही भक्तों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध फल, फूल धतूरा, बेलपत्र, दही और जल आदि से अभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चाना की। इस दौरान मंदिर में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। वहीं कांवड़ यात्रियों ने भी गोपीनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। (संस)

chat bot
आपका साथी