बिरही नदी में बहे दो लोग, एक का शव बरामद; एक लापता

चमोली जिले के गोपेश्वर में दो लोग बिरही नदी में बह गए। इनमें से एक का शव बरामद किया गया है। जबकि दूसरा लापता है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 08:36 PM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 08:36 PM (IST)
बिरही नदी में बहे दो लोग, एक का शव बरामद; एक लापता
बिरही नदी में बहे दो लोग, एक का शव बरामद; एक लापता

गोपेश्वर, जेएनएन। निजमूला घाटी में गौंणा गांव जा रहे दो ग्रामीण बिरही नदी में बह गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि दूसरे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

दरअसल, शुक्रवार को सुबह लगभग दस बजे शरादू लाल(38 वर्ष) पुत्र अजबी लाल निवासी निजमूला और अमित लाल(16 वर्ष) पुत्र विनोद लाल, निवासी मथरपाल बिरही नदी पर निर्मित लकड़ी के पुल से गुजर रहे थे। वे गौंणा गांव जा रहे थे। अचानक पांव फिसलने के कारण दोनों नदी में बह गए। 

वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की। लेकिन नदी का बहाव काफी तेज था, जिसके कारण दोनों बह गए। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने उनकी खोजबीन की। जिकसके बाद करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर शरादू लाल का शव बरामद किया गया। जबकि अमित का कोई पता नहीं चल पाया है। तहसीलदार दर्शन लाल मैठाणी ने बताया कि लापता युवक की तलाश जारी है। 

यह भी पढ़ें: नहर में डूब रहे वृद्ध को बचाया, लेकिन खुद को नहीं बचा पाए दो युवक

यह भी पढ़ें: दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत 

यह भी पढ़ें: हाईवे पर रपटी बाइक, ट्रक के नीचे आने से भाई-बहन की मौत

chat bot
आपका साथी