नगर में निकासी नाली नहीं होने से आवाजाही खतरे में

नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग में गांधीनगर सीएमपी बैंड सुभाषनगर क्षेत्र में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jul 2022 10:21 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jul 2022 10:21 PM (IST)
नगर में निकासी नाली नहीं होने से आवाजाही खतरे में
नगर में निकासी नाली नहीं होने से आवाजाही खतरे में

नगर में निकासी नाली नहीं होने से आवाजाही खतरे में

संवाद सहयोगी, कर्णप्रयाग: नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग में गांधीनगर, सीएमपी बैंड, सुभाषनगर, अपर बाजार राम लीला मंदिर से मस्जिद परिसर, पंप परिसर, पंचपुलिया में नाली निकासी न होने से बरसाती पानी आवासीय क्षेत्र में घुस रहा है, जो भवनस्वामियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्थानीय निवासी संजय कुमार, गिरीश और अनिल ने कहा कि नगर के सीएमपी बैंड से गांधीनगर तक आलवेदर कटिंग कार्य के चलते निकासी नाली तैयार न होने से पानी घरों की ओर रुख कर रहा है, जबकि सोमवार रात गांधीनगर के समीप राजमार्ग पर स्कबर के समीप बीस मीटर हिस्सा टूटने से आवागमन जोखिमभरा बना हुआ है। इसी तरह, सिमली मोटर मार्ग पर रामलीला मैदान से मस्जिद परिसर तक पहाड़ी से लगातार भूस्खलन, पंप परिसर से मुख्य बाजार तक नाली निकासी न होने से बरसाती नाले घरों की ओर रूख कर रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासी परेशान हैं। वहीं, नगर से लगे कर्णप्रयाग-पोखरी, कर्णप्रयाग-नौटी, कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर नाली निकासी व स्कबर की निकासी बंद होने से मोटर मार्गों पर पानी के तालाब आवाजाही को कष्टप्रद बना रहे हैं।

chat bot
आपका साथी