बंदरों के आतंक से ग्रामींण परेशान

संवाद सूत्र पोखरी : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बंदरो के आतंक से ग्रामींण परेशान है। बं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Apr 2018 07:02 PM (IST) Updated:Fri, 27 Apr 2018 07:02 PM (IST)
बंदरों के आतंक से ग्रामींण परेशान
बंदरों के आतंक से ग्रामींण परेशान

संवाद सूत्र पोखरी : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बंदरो के आतंक से ग्रामींण परेशान है। बंदर फसलों और सब्जियों का नुकसान कर रहे हैं। बंदरों से सुरक्षा का कोई उपाय ग्रामीणों के पास नहीं है। हालांकि जनता की मांग पर वन विभाग बंदरो को पकड़ने का प्रयास तो कर रहा हैं, लेकिन बंदर एक जगह से पकड़ कर दूसरी जगह छोड़ दिए जाते हैं। ऐसे में हालात ज्यों के त्यों हैं।

नगर में बंदर अब होशियार हो चुके हैं। जोकि बंदर पकड़ने वालों के जाल में फंस ही नहीं रहे हैं। वहीं फसलों के नुकसान के अलावा बंदर घर में घुसने के साथ हमला भी करने लगे हैं। इससे लोगों का जीना मुश्किल है। कलसिर गांव के प्रधान हुकम सिंह नेगी व कनिष्ट प्रमुख गोपाल सिंह पंवार ने कहा कि हापला क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलसिर,नैल,नौली,गुड़म में पिछले दो वर्षो से लगातार वन विभाग बंदर पकड़ कर यहां के जंगलो में छोड़ देता है। जो आबादी में आकर आतंक मचा रहे हैं। सौड़ामंगरा के प्रधान दिनेशलाल व सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह नेगी ने बताया कि बंदरों के आतंक से लोग पलायन करने को मजबूर है। सरकार बंदर पकड़ने के लिए कोई ठोस व्यवस्था करे।

chat bot
आपका साथी