जोशीमठ में फूंका सीएम का पुतला

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : उत्तरकाशी में नाबालिग दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से जनपद चमोली में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Aug 2018 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 19 Aug 2018 10:23 PM (IST)
जोशीमठ में फूंका  सीएम का पुतला
जोशीमठ में फूंका सीएम का पुतला

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर :

उत्तरकाशी में नाबालिग दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से जनपद चमोली में भी आक्रोश व्याप्त है। गोपेश्वर में विभिन्न संगठनों ने नगर में जुलूस निकालकर तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। जोशीमठ में पैनखंडा विकास समिति ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में इन शर्मनाक घटनाओं पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में अभाविप, एनएसयूआइ, युवा मोर्चा, व्यापारियों के अलावा आम लोगों ने जुलूस निकालकर उत्तरकाशी में हुई शर्मनाक घटना की ¨नदा की। साथ ही सरकार से आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार पीड़ित परिवार की न्याय दिलाने की मांग की है। दूसरी ओर जोशीमठ में पैनखंडा विकास संघर्ष समिति ने मुख्य चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। समिति के पदाधिकारियों का कहना था कि भाजपा शासन में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार बेटियों को महफूज नहीं रख पा रही है। पुतला दहन करने वालों में समिति के अध्यक्ष रमेश सती, लक्ष्मण बुटोला, सुनील रावत, चंद्रशेखर समेत कई लोग मौजूद थे। पीपलकोटी, चमोली, घाट आदि स्थानों पर भी लोगों ने घटना की ¨नदा कर तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।

chat bot
आपका साथी