वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटे फल

फोटो। 20 जीओपीपी 1 कैप्शन। गोपेश्वर के वृद्धाश्रम में फल वितरित करते स्वयंसेवक संवाद सहयोगी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2019 06:31 PM (IST)
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटे फल
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटे फल

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर:

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में वृद्धों को फल वितरित किए। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन ध्यानी के नेतृत्व में होली पर्व पर यह विशेष पहल की गई। आश्रम में वयोवृद्ध जनों को फल देने के बाद उनको गुलाल का टीका लगाकर स्वयंसेवकों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. सुमन ध्यानी ने कहा कि इस कार्यक्रम से स्वयंसेवकों में परोपकार की भावना विकसित करने तथा माता-पिता का सम्मान करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता का स्थान सर्वोच्च होता है। उनका सभी को सम्मान करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी