बागियों ने डुबाई कांग्रेस और भाजपा की लुटिया

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: नगर पालिका परिषद चमोली गोपेश्वर, जोशीमठ में भाजपा के बागियों ने पाटी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 10:48 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 10:48 PM (IST)
बागियों ने डुबाई कांग्रेस  और भाजपा की लुटिया
बागियों ने डुबाई कांग्रेस और भाजपा की लुटिया

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: नगर पालिका परिषद चमोली गोपेश्वर, जोशीमठ में भाजपा के बागियों ने पार्टी की लुटिया डुबोई। वहीं गौचर में कांग्रेस की लुटिया बागियों ने डुबोई।

चमोली जिले में नगर पालिका परिषद चमोली गोपेश्वर में दूसरे स्थान पर रही भाजपा प्रत्याशी की हार का प्रमुख कारण पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ रहे जगत लाल रहे। जगत लाल इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन भाजपा की हार का सूत्रधार वही बने। जोशीमठ नगर पालिका परिषद में भाजपा को बागियों ने तीसरे नंबर पर धकेल दिया। यहां भाजपा से बागी हुए भगवती प्रसाद कपरवाण की भूमिका सत्तारूढ़ भाजपा की हवा बिगाड़ने में महत्वपूर्ण रही। कांग्रेस को भी बागियों ने नुकसान पहुंचाया, लेकिन जोशीमठ में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कांग्रेस के बागी जीत की गणित का सहारा बने। यहां दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के बागी सुभाष डिमरी व रमेश चंद्र सती ने भी भाजपा की परंपरागत वोटों पर सेंधमारी कर कांग्रेस की जीत की राह आसान की। जोशीमठ नगर पालिका में 15 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई है। जोशीमठ नगर भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। लेकिन इस बार भाजपा का परंपरागत वोट छिटका है। गौचर नगर पालिका सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी इंदु पंवार मामूली अंतर से हारी है। इंदु पंवार की हार कांग्रेस की बागी मीना ¨लगवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मीना ¨लगवाल तीसरे स्थान पर रही।

chat bot
आपका साथी