अध्यक्ष और ईओ विवाद डीएम दरबार में पहुंचा

संवाद सहयोगी गोपेश्वर नगर पंचायत पोखरी में ईओ और अध्यक्ष के बीच चल रहा विवाद डीएम दरबार मे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 06:19 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:20 AM (IST)
अध्यक्ष और ईओ विवाद
डीएम दरबार में पहुंचा
अध्यक्ष और ईओ विवाद डीएम दरबार में पहुंचा

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : नगर पंचायत पोखरी में ईओ और अध्यक्ष के बीच चल रहा विवाद डीएम दरबार में पहुंच गया है। अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी पर वित्तीय अनियमितता समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने तत्काल ईओ के स्थानांतरण की मांग की है।

नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। बताया कि नगर पंचायत पोखरी में लंबे समय से वित्तीय अनियमितता हो रही है। कई बार शिकायत करने पर भी ईओ नंदराम तिवारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। बताया कि पूरा देश इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर स्वच्छता में जुटा हुआ है। वहीं पोखरी नगर पंचायत में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नगर पंचायत के पास पर्याप्त बजट होने के बाद भी कार्य होने के बाद भुगतान नहीं किया जा रहा है। यह बजट पंचायत के खातों की शोभा बढ़ा रहा है। कहा कि ईओ की ओर से नगर पंचायत में अपनी मनमर्जी चलाई जा रही है। आरोप लगाया कि पिछले छह सालों से ईओ नंदराम तिवारी पोखरी में डटे हुए हैं। ईओ के स्थानांतरण की मांग करते हुए वित्तीय अनियमितताओं पर भी जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, नगर पंचायत पोखरी के ईओ नंदराम तिवारी का कहना है कि नियमानुसार ही सरकारी धन का उपयोग किया जाएगा। कहा विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता नहीं बरती गई है। इसके अलावा नगर में सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारू की गई और कूड़ा डंपिग जोनों में डाला जा रहा है।

chat bot
आपका साथी