जयंती पर किया पंडित दीनदयाल को याद

संवाद सहयोगी गोपेश्वर नेहरु युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रवादी नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 05:43 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 05:43 PM (IST)
जयंती पर किया पंडित  दीनदयाल को याद
जयंती पर किया पंडित दीनदयाल को याद

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: नेहरु युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रवादी नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 102 वीं जयंती पर उन्हें स्मरण करते श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने कहा कि पं.दीन दयाल उपाध्याय के जीवन मूल्यों की प्रासंगिकता इस रूप में हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि हम नैतिक मूल्यों के प्रति आस्थावान होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पं.दीन दयाल उपाध्याय के वसुधैव: कुटम्बकम की जीवन पद्धति और एकात्म मानववाद पर चलकर स्वस्थ समाज का निर्माण कर पाने में समर्थ हुए हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट ने कहा कि एक तपस्वी की तरह प्रखर विचारों के चलते उन्होंने सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए लगा दिया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ.योगेश धस्माना ने प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और मनीषी दीन दयाल उपाध्याय की अंत्योदय योजना को दरिद्र नारायण की सेवा में एक महत्वपूर्ण कार्य बताते कहा कि उनके विचार और नीतियों में समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की उन्हें लोक कल्याण की चिन्ता थी। रामचन्द्र भट्ट विद्या मन्दिर के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति एवं चेतना गीतों की प्रस्तुति से उपस्थित युवाओं को देशभक्ति की भावना का संचार किया। राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर आयोजित जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कु.प्रज्ञा यादव ने प्रथम एवं जयवीर ¨सह, वैष्णवी सती ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिन्दी पखवाड़े के अन्तर्गत टंकण प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों में कलम राम, कमलेश एवं निलिमा शामिल रहे। स्वच्छता पखवाड़े पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रियदर्शनी, आयुष बिष्ट, खुशी बड़वाल एवं मीनाक्षी नेगी अव्वल रहे।

chat bot
आपका साथी