बिजार गांव में घरों के अंदर घुसा मलबा

बारिश चमोली जिले में परेशानी का सबब बनी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 09:48 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 09:48 PM (IST)
बिजार गांव में घरों के अंदर घुसा मलबा
बिजार गांव में घरों के अंदर घुसा मलबा

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: बारिश चमोली जिले में परेशानी का सबब बनी है। बारिश से नालों का जलस्तर बढ़ने से बिजार, सिमली सहित अन्य जगहों में नुकसान हुआ है।

शनिवार रात्रि को बारिश आने से बिजार गांव के निकट बहने वाला नाला उफान पर आ गया। नाले से पत्थर, मिट्टी, मलबा लोगों के घरों में घुस गया। 10 से अधिक घरों में मलबा आने से नुकसान हुआ है। बताया गया कि बीते साल भी यहां गदेरे ने तबाही मचाई थी। आपदा प्रबंधन की ओर से नाला निर्माण न होने के चलते स्थिति विकराल हो गई है। बारिश के दौरान ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की शरण ले रहे हैं। सिमली के टटेश्वर मंदिर की पुलिया की दीवार भी नाले का जल स्तर बढ़ने से क्षतिग्रस्त हुई है। जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। थराली के रतगांव में भी बारिश से भूस्खलन के चलते कई मकानों को नुकसान पहुंचा है।

chat bot
आपका साथी