नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संवाद सूत्र थराली विकासखंड थराली के कल्याणी गांव में एक नव-विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 07:12 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:19 AM (IST)
नवविवाहिता की संदिग्ध 
परिस्थितियों में मौत
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संवाद सूत्र, थराली:

विकासखंड थराली के कल्याणी गांव में एक नव-विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग भेज दिया है।

गुरुवार को कल्याण गांव की नवविवाहिता तमन्ना जोशी (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने इसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक ग्वालदम को दी। राजस्व उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने इसकी सूचना तहसील थराली को दी, जिसपर नायब तहसीलदार सुदर्शन सिंह रावत, राजस्व निरीक्षक हिम्मत सिंह रौतेला, राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला, राजकुमार गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। राजस्व पुलिस ने मौत को संदिग्ध बताते हुए कहा कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी कर्णप्रयाग भेजा गया है। उधर, विवाहिता के पिता नलधूरा गांव निवासी मोहन प्रसाद जोशी ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह 20 नवंबर 2017 को कल्याणी निवासी प्रकाश जोशी पुत्र कांता प्रसाद के साथ हुआ था। गुरुवार शाम उन्हें पुत्री के बीमार होने की सूचना फोन पर दी गई थी, लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो उनकी वह मृत अवस्था में पाई गई। वहीं ग्वालदम के पटवारी विनोद कुमार ने कहा कि ससुराल पक्ष मृतका के पंखे से लटक कर आत्महत्या करना बता रहा है। कहा कि जब वह टीम के साथ पहुंचे तो विवाहिता का शव कमरे के अंदर बैड पर पड़ा था और मृतका के गले में रस्सी के निशान पाए गए है। हालांकि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी