यातायात नियमों का पालन न करने पर 27 का चालान

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग: परिवहन एवं पुलिस-प्रशासन ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग स्थित कर्णप्रयाग में या

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 May 2018 06:56 PM (IST) Updated:Sun, 06 May 2018 06:56 PM (IST)
यातायात नियमों का पालन  न करने पर 27 का चालान
यातायात नियमों का पालन न करने पर 27 का चालान

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग: परिवहन एवं पुलिस-प्रशासन ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग स्थित कर्णप्रयाग में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया।

नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग के पंचपुलिया व नौटी मोटर मार्ग पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एल्विन रॉक्सी ने पुलिस प्रशासन के साथ यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 19 वाहनों का चालान किया जबकि पुलिस ने छोटे-बडे़ 8 वाहनों के चालान काटे। इस दौरान उप जिलाधिकारी और थाना प्रभारी ने चमोली में आचार संहिता के उल्लंघन पर पार्टियों झंडे भी उतारे। परिवहन अधिकारी एल्विन रॉक्सी ने कहा कि देखने में आया है यात्राकाल में बाहरी क्षेत्र से आने वाले चालक पहाड़ में भी तेज-रफ्तार वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। राजमार्गो पर लगे यातायात नियमों की जानकारी देते साइन बोर्ड व हार्न का पालन यदि वाहन चालक करेंगे तो दुर्घटनाओं का ग्राफ गिरेगा। कहा कि कई वाहन चालक जरूरी दस्तावेज वाहन में नहीं रख रहे हैं, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी जीआर बिनवाल, एसएचओ संजय कुमार आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी