मंगरोली गांव में देवी भागवत शुरू

गोपेश्वर : कर्णप्रयाग विकासखंड के मंगरोली गांव में जल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् देवी भागवत महापुराण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2017 05:25 PM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2017 05:25 PM (IST)
मंगरोली गांव में देवी 
भागवत शुरू
मंगरोली गांव में देवी भागवत शुरू

गोपेश्वर : कर्णप्रयाग विकासखंड के मंगरोली गांव में जल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया है।

श्रीदेव सुमन गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.यूएस रावत के सौजन्य से क्षेत्र की सुख शांति के लिए मंगरोली गांव में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के शुभारंभ अवसर पर केदारूपानी से मंगरोली तक जल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस महापुराण कथा में कथावाचक आचार्य प्रदीप सेमवाल ने देवी के नौ स्वरूपों का विस्तार से श्रद्धालुओं के समक्ष वर्णन किया। आचार्य श्री सेमवाल ने कहा कि नवरात्रों में देवी की पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति तो होती ही है। जो व्यक्ति नवरात्रों में मां की आराधना करता है उसके परिवार व क्षेत्र में भी सुख शांति का वातावरण पैदा होता है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी, गीता देवी, डॉ.हिमानी रावत, चंद्र ¨सह रावत, मोहन ¨सह, दर्शन ¨सह बिष्ट, दरबान ¨सह कंडेरी, मंगल ¨सह, कल्याण ¨सह, बुद्धि ¨सह, मथुरा देवी, यशोदा देवी, पीतांबरी देवी, भुवनेश्वरी देवी, जानकी देवी समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी