आंदोलन की चेतावनी दी

गोपेश्वर: घाट विकासखंड के जिला पंचायत सदस्य गुड्डू लाल ने जिलाधिकारी को पत्र दिया। बताया कि अतिवृष्ट

By Edited By: Publish:Thu, 30 Jun 2016 05:19 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2016 05:19 PM (IST)
आंदोलन की चेतावनी दी

गोपेश्वर: घाट विकासखंड के जिला पंचायत सदस्य गुड्डू लाल ने जिलाधिकारी को पत्र दिया। बताया कि अतिवृष्टि से घाट विकासखंड के माणखी, स्यांरी, बंगोली, चुफलागाड़, जाखणी आदि में काफी नुकसान हुआ। लेकिन आज तक प्रशासन का कोई अधिकारी, कर्मचारी मौका मुआयना के लिए नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीण नाराज हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द ही मौका मुआयना कराने की मांग की। उन्होंने मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

chat bot
आपका साथी