काली नदी में बाढ़ से शटरिंग, सुरक्षा दीवार बही, मशीनें दबी

संवाद सूत्र, मेहलचौरी: भारी बारिश से रोहिड़ा की काली नदी में बाढ़ आने से निर्माणाधीन दो पुलों की शटर

By Edited By: Publish:Fri, 27 Mar 2015 06:29 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2015 06:29 PM (IST)
काली नदी में बाढ़ से शटरिंग, सुरक्षा दीवार बही, मशीनें दबी

संवाद सूत्र, मेहलचौरी: भारी बारिश से रोहिड़ा की काली नदी में बाढ़ आने से निर्माणाधीन दो पुलों की शटरिंग बह गई है। पानी की तेज बहाव से मेहलचौरी में बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य को भी भारी क्षति पहुंची है। मौके पर मौजूद मिक्चर मशीन सहित अन्य सामग्री भी मलबे में दब गई है। इस नदी पर रोहिड़ा में झील भी बनी है, लेकिन शुक्रवार को जलस्तर कम होने से झील पर रिसाव के चलते सामान्य स्थिति है।

गुरुवार की रात को गैरसैंण के मेहलचौरी रोहिड़ा क्षेत्र में भारी बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश से रोहिड़ा की काली नदी में जल स्तर बढ़ने से रोहिड़ा गांव में काली नदी के किनारे बन रहे इंटर कॉलेज और लोक निर्माण विभाग से निर्माणाधीन नौ लाख की लागत से बन रहे पैदल पुल की शटरिंग बही है। इस पुल पर आरसीसी लेंटर की तैयारी चल रही थी। बाढ़ में शटरिंग सामग्री यहां से आठ किमी दूर मैखोली में निर्माणाधीन मोटर पुल पर जमा होने से यहां 10 मीटर झील बन गई। बाद में मैखोली खिंसर मोटर मार्ग के लिए काली नदी में लोक निर्माण विभाग से 25 लाख की लागत से बन रहा वाहन पुल की शटरिंग बहने से झील का जल स्तर कम हुआ। निर्माणाधीन इस पुल को अभी भी खतरा बना है। इस पुल पर आरसीसी लेंटर का निर्माण दो दिन पहले ही हुआ था। दरअसल बाढ़ से मेहलचौरी बाजार के नजदीक रामगंगा नदी के किनारे सिंचाई विभाग से किए जा रहे सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य को भी भारी क्षति पहुंची है। कटाव से 25 मीटर नव निर्मित दीवार बही है। वहीं मौके पर निर्माण सामग्री सहित मिक्चर मशीन भी मलबे में दब गई है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केसी आर्य का कहना है कि शटरिंग बहने के बाद भी पुल सुरक्षित है।

chat bot
आपका साथी