पुरुष भी आएं आगे

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : उत्तराखंड सेवा निधि की अध्यक्ष अनुराधा पांडे ने कहा कि महिलाओं के विकास के

By Edited By: Publish:Wed, 25 Feb 2015 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 26 Feb 2015 04:39 AM (IST)
पुरुष भी आएं आगे

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : उत्तराखंड सेवा निधि की अध्यक्ष अनुराधा पांडे ने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए महिला समुदाय के साथ-साथ पुरुषों को भी आगे आने की जरूरत है। यह विचार उन्होंने दोगड़ी गांव में आयोजित महिला सम्मेलन में व्यक्त किए।

दशोली ब्लॉक के दोगड़ी गांव में आयोजित महिला सम्मेलन में दोगड़ी समेत कांडई, बमियाला, बछेर, सितोड़ा, टंगसा आदि गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए उत्तराखंड सेवा निधि अल्मोड़ा की अध्यक्ष अनुराधा पांडे ने कहा कि महिलाओं को खुली बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने विकास के प्रस्ताव रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन महिलाएं इसकी जानकारी के अभाव में इसका समुचित लाभ नहीं ले पा रही हैं। नवज्योति महिला कल्याण संस्थान चमोली के सचिव महानंद बिष्ट ने कहा कि गांव, क्षेत्र व जिले के विकास में आज महिलाओं की भूमिका अहम मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि कृषि हो या अन्य क्षेत्र, महिलाओं की भागीदारी से ही इन क्षेत्रों का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपने विकास के लिए सबसे पहले महिलाओं को ही एकजुट होना पड़ेगा। महिला सम्मेलन में दशोली की ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण, जिला पंचायत सदस्य उषा रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य नैल कुड़ाव सीमा असवाल, भगती देवी, दमयंती देवी, राखी देवी, सुरमा देवी, सावित्री देवी, कमला देवी, गुड्डी देवी, सरस्वती देवी समेत कई महिलाएं शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी