फूंका सरकार का पुतला

By Edited By: Publish:Sun, 08 Sep 2013 01:50 AM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2013 01:51 AM (IST)
फूंका  सरकार का पुतला

गोपेश्वर: देशभर में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व उत्पीड़न को बंद करने की मांग के लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

बस स्टेशन पर महिला मोर्चा की गोपेश्वर नगर अध्यक्ष अनीता डिमरी के नेतृत्व में महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के अलावा देशभर में महिलाओं के साथ अत्याचार व उनका उत्पीड़न हो रहा है। इतना सब होने पर भी सरकार अभी तक महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। पुतला दहन कार्यक्रम में चंद्रकला तिवारी, पुष्पा पासवान, गणेशी देवी, जूला देवी, हेमंती भट्ट, सरस्वती देवी, कलावती राणा, जया सती, सीता डिमरी, सुधा बिष्ट आदि शामिल थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी