खाना बनाते समय चूल्हे की आग पहुंची साड़ी तक, बुरी तरह झुलसी महिला

बेटी के लिए स्कूल का टिफिन तैयार करने के दौरान एक महिला आग की चपेट में आ गई। इस दौरान उसकी साड़ी ने आग पकड़ी और वह बुरी तरह झुलस गई।

By BhanuEdited By: Publish:Sat, 21 Apr 2018 01:51 PM (IST) Updated:Sat, 21 Apr 2018 10:03 PM (IST)
खाना बनाते समय चूल्हे की आग पहुंची साड़ी तक, बुरी तरह झुलसी महिला
खाना बनाते समय चूल्हे की आग पहुंची साड़ी तक, बुरी तरह झुलसी महिला

बागेश्वर, [जेएनएन]: बेटी के लिए स्कूल का टिफिन तैयार करने के दौरान एक महिला आग की चपेट में आ गई। इस दौरान उसकी साड़ी ने आग पकड़ी और वह बुरी तरह झुलस गई। 

कपकोट क्षेत्र में रीठाबगड़ भराड़ी निवासी सरिता देवी (32) साल पत्नी पूरन राम अपनी बेटी नीलम के लिए टिफिन तैयार करने के लिए रोटियां सेक रही थी। 

इस दौरान चूल्हे में आग जलती छोड़ वह टिफिन में रोटियां पैक करने लगी। तभी उनकी साड़ी का पल्लू आग की लपटों के बीच आ गया। तेजी से आग ने पूरे शरीर में पकड़ लिया। 

चीखने और चिल्लाने पर घर में मौजूद उनके भांजे ने पानी की बाल्टी शरीर पर डाली। इससे आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद गंभीर रुप से झुलसी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले जाया गया। 

जहां हालात बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर राजीव उपाध्याय ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है और उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: संतला देवी मार्ग पर युवक की खाई में गिरने से मौत

यह भी पढ़ें: बर्थडे सेलीब्रेशन के लिए दोस्तों संग गया छात्र गंगा में डूबा

यह भी पढ़ें: कोसी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी

chat bot
आपका साथी