ज्येष्ठ उपप्रमुख के लिए मतदान आज, तैयारियां पूरी

संसू गरुड़ ब्लॉक में ज्येष्ठ उपप्रमुख पद के लिए आज प्रात 10 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Nov 2019 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 05 Nov 2019 11:25 PM (IST)
ज्येष्ठ उपप्रमुख के लिए मतदान आज, तैयारियां पूरी
ज्येष्ठ उपप्रमुख के लिए मतदान आज, तैयारियां पूरी

संसू, गरुड़: ब्लॉक में ज्येष्ठ उपप्रमुख पद के लिए आज प्रात: 10 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना होगी और परिणाम की घोषणा भी की जाएगी। बीडीओ विपिन चंद्र पंत ने बताया कि मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी।

=======

दोनों दलों ने किया चुनाव जीतने का दावा

गरुड़: भाजपा ने दावा किया है कि वहीं ज्येष्ठ उप प्रमुख का चुनाव जीतेगी। भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट ने दावा किया है कि क्षेत्र पंचायत के अधिकांश सदस्य उनके खेमे के हैं। कांग्रेस प्रत्याशी की इस चुनाव में जमानत जब्त हो जाएगी। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण आर्या ने भी दावा किया है कि कांग्रेस भाजपा से यह पद छीनने में जरूर कामयाब होगी। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन इस पद पर बाजी मारेगा।

=======

गरुड़ ब्लॉक की स्थिति

प्रमुख - हेमा देवी

कनिष्ठ उपप्रमुख- दीपा जोशी

chat bot
आपका साथी