39 अवैध चीड़ स्लीपरों के साथ दो गिरफ्तार

कपकोट पुलिस ने चीड़ के 39 स्लीपरों को अवैध रूप से बेचने पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 10:09 PM (IST) Updated:Sat, 21 Mar 2020 06:14 AM (IST)
39 अवैध चीड़ स्लीपरों के साथ दो गिरफ्तार
39 अवैध चीड़ स्लीपरों के साथ दो गिरफ्तार

बागेश्वर, जेएनएन : कपकोट पुलिस ने चीड़ के 39 स्लीपरों को अवैध रूप से बेचने पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में लिप्त पिकअप वाहन को सीज कर दिया है। उनके खिलाफ वन अधिनियम में मामला पंजीकृत कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई से लकड़ी की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

कपकोट पुलिस शुक्रवार को गश्त पर थी। पांकड़ नामक स्थान पर पिकअप 407 वाहन संख्या यूके-02-0677 को चेक किया। जिसमें चीड़ के 39 स्लीपर लदे हुए थे। चालक से स्लीपरों के बारे में पूछताछ की गई। उसके पास किसी भी प्रकार के कागजात नहीं मिले। उसने बताया कि अवैध रूप से स्लीपरों को बेचने जा रहा था। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपित दिनेश सिंह पुत्र गुमान सिंह और लक्ष्मण सिंह पुत्र स्व. केदार सिंह निवासी रैथल पोओ-असों, कपकोट को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ धारा-379, 411 भादवि व 26 वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया। अवैध तस्करी में लिप्त वाहन को धारा-207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपितों को अदालत में पेश किया जाएगा। टीम में उपनिरीक्षक अकरम अहमद, आरक्षी पवन कुमार, प्रेम नाथ आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी