अराजक तत्वों पर पुलिस ने कसा शिकंजा चार धरे

जागरण संवाददता, बागेश्वर:कोतवाली पुलिस ने अराजक तत्वों के खिलाफ भी अभियान शुरू कर दिया ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 05:29 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 05:29 PM (IST)
अराजक तत्वों पर पुलिस ने कसा शिकंजा चार धरे
अराजक तत्वों पर पुलिस ने कसा शिकंजा चार धरे

जागरण संवाददता, बागेश्वर:कोतवाली पुलिस ने अराजक तत्वों के खिलाफ भी अभियान शुरू कर दिया है। सड़कों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने और मारपीट करने वालों पर पुलिस कहर बनकर टूट रही है। चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर परगना मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया है और एक अन्य पुलिस एक्ट में चालान काटा है। पुलिस की कार्रवाई से नगर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

शराब और अन्य प्रकार का नशा करने के बाद व्यापारी, महिला और अन्य लोगों से मारपीट और उलझने वालों पर पुलिस ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। गुरुवार को बिलौनासेरा में शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को मिली। कोतवाल टीआरी वर्मा दलबल के साथ घटना स्थल पहुंच गए। उन्होंने हरीश पांडे निवासी गड़ियागावं , राम प्रसाद, हीरा राम देवलचौरा, धरम बहादुर चमड़ा वार्ड नेपाल को लोक शांति भंग की धारा 151 में पंजीकृत किया। मेडिकल परीक्षण में सभी शराब के नशे में पाए गए और उन्हें परगना मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। इसके अलावा कराला गांव निवासी वीरेंद्र ¨सह, र¨वद्र ¨सह रावत निवासी असनखेत, पौढ़ी गढ़वाल के खिलाफ पुलिस एक्ट 81 में मामला पंजीकृत किया गया। ये भी शराब के नशे में धुत पाए गए। इधर एसपी लोकेश्वर ¨सह ने कहा कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई को अंजाम देगी।

chat bot
आपका साथी