बागेश्वर में पीआरडी स्वयंसेवकों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

जागरण संवाददाता बागेश्वर विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कालेज में महाकुंभ को देखते हुए पीआडी स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 04:33 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 04:33 PM (IST)
बागेश्वर में पीआरडी स्वयंसेवकों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ
बागेश्वर में पीआरडी स्वयंसेवकों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कालेज में महाकुंभ को देखते हुए पीआरडी स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जवानों को भीड़ नियंत्रण, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। 15 दिनों तक प्रशिक्षण जारी रहेगा।

रविवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने पीआरडी स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन जैसे पानी से डूबने, आग पर नियंत्रण आदि की जानकारी दी गई। इसके साथ ही किसी के घायल होने पर प्राथमिक उपचार, शस्त्र चलाने आदि के बारे में भी विस्तार से बताया। जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत ने कहा कि महाकुंभ के दौरान कई चुनौतियां सामने आएंगी। जिसके बारे में बारीकी से समझने के लिए ही यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुंभ में लाखों श्रद्धालु आएंगे। सबसे महत्वपूर्ण कार्य होगा भीड़ को नियंत्रित करना। अगर यह करने में सफल हो गए तो किसी प्रकार की दिक्कत नही होगी। वही यातायात नियमों के बारे में भी सभी स्वयंसेवकों को जानना जरूरी है। यह भी एक महत्वपूर्ण पार्ट है। प्रशिक्षण के दौरान किसी को भी कोई दिक्कत आती है तो वह पूछ सकता है। किसी प्रकार की कोई गलती की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। पीआरडी ने प्रदेश में बेहतरीन तरीके से कार्य कर रहा है। हर मौके पर उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। जिसे देखते हुए यह जिम्मेदारी दी जा रही है। मौके पर स्वयंसेवकों के सवालों का उत्तर दिया गया।

इस अवसर पर गोविद सिंह परिहार, हेमा परिहार, रविद्र कोहली, रविद्र सिंह हरड़िया, राजेंद्र पांडे, कुंदन राम सहित तीनों ब्लाकों के पीआरडी स्वयंसेवक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी