दिसंबर तक व्यय करें विकास कार्यों का पैसा

केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी विकासपरक योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का दायित्व अधिकारियों को है। लोगों की समस्याओं का समाधान भी करना है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 04:58 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 04:58 PM (IST)
दिसंबर तक व्यय करें विकास कार्यों का पैसा
दिसंबर तक व्यय करें विकास कार्यों का पैसा

जासं, बागेश्वर : केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी, विकासपरक योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का दायित्व अधिकारियों को है। लोगों की समस्याओं का समाधान भी करना है। सुझाव भी लेने हैं और उन पर अमल होना है। यदि योजनाओं में किसी भी प्रकार का संशोधन आदि का प्रस्ताव है तो अधिकारी उसे भी शामिल करेंगे। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम विनीत कुमार ने यह दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का धरातल पर उतारना है। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली नहीं होगी। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जिला योजना सहित विकास कार्यों की धनराशि निर्गत की गई। धनराशि का व्यय 31 दिसंबर तक करना है। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आचार संहिता से पहले विकास कार्यों के टेंडर करा लिए जाएं। डीएम ने कहा कि 10 से 12 बजे के बीच जनता की समस्याएं सुनने का समय है। अधिकारी अनिवार्य रूप से कार्यालयों पर रहेंगे। समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। स्वरोजगार योजनाओं के संचालन पर किसी प्रकार की समस्या है तो उस पर संशोधन किया जा सकता है। नेटवर्क की समस्या को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। बैठक में जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, लोनिवि अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह, विद्युत भास्कर पांडे, सिचाई एके जान, जिला पूíत अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी पदमेंद्र सकलानी, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरीश पोखरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अनुलेखा बिष्ट आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी