खाई में गिरी कार, सीट बेल्ट ने बचाई जान

बागेश्‍वर में बिलौना के पास खाई में कार गिरने से दो लोग घायल हो गए। दोनों लोग सुरक्षित हैं। उन्हें मामूली चोटे आई। सीट बेल्‍ट से उनकी जान बच गई।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 23 Feb 2018 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Feb 2018 05:31 PM (IST)
खाई में गिरी कार, सीट बेल्ट ने बचाई जान
खाई में गिरी कार, सीट बेल्ट ने बचाई जान

बागेश्वर, [जेएनएन]: बिलौना के पास खाई में कार गिरने से दो लोग घायल हो गए। दोनों लोग सुरक्षित हैं। उन्हें मामूली चोटे आई। सीट बेल्‍ट से उनकी जान बच गई।

रमेश चंद्र (38 साल) पुत्र दीवान राम निवासी भीताली पाड़ली खांकर क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक हैं। शुक्रवार दोपहर दो बजे वह अपनी वैगनार कार (संख्या यूके02 5818) के जिरये खांकर से जिला मुख्यालय आ रहे थे। उनके साथ कार में प्रदीप कुमार पुत्र नारायण निवासी पगना भी मौजूद थे। 

राजस्व उपनिरीक्षक वाहन चला रहे थे। इस दौरान दोनों ने सीट बेल्ट भी बांध रखा था। बिलौना के पास वह एक बोलेरो वाहन को पास देने लगे। इसी दौरान एक बाइक भी बीच में आ गई। बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो कर खाई में समा गई। जिससे दोनों को तेज झटका लगा, लेकिन सीट बेल्ट में कसे होने के कारण उन्हें सामान्य चोट ही आई। इसके बाद वह कार से खुद ही निकल कर बाहर आ गए। घटना के बाद कार सवार दोनों ईश्वर को धन्यवाद देते रहे। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोग घटना की स्थिति देखकर आश्चर्यचकित रहे। 

यह भी पढ़ें: बर्थ डे पार्टी से लौट रहे तीन युवकों की हादसे में मौत

यह भी पढ़ें: गैस सिलेंडर से लदा ट्रक खाई में गिरा, दो घायल  

यह भी पढ़ें: बरात की गाड़ी खाई में गिरी, छह की मौत; चार घायल

chat bot
आपका साथी