सरकारी महकमों की कार्यप्रणाली से आक्रोशित नगरवासी

बागेश्वर में सरकारी महकमों की हीलाहवाली से आक्रोशित लोगों ने अब खुद साफ की गुल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 07:01 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 05:13 AM (IST)
सरकारी महकमों की कार्यप्रणाली से आक्रोशित नगरवासी
सरकारी महकमों की कार्यप्रणाली से आक्रोशित नगरवासी

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: सरकारी महकमों की हीलाहवाली से आक्रोशित लोगों ने अब खुद पहल करनी शुरु कर दी है। मंडलसेरा उत्तरी वार्ड के लोगों ने खुद बंद नहरों की सफाई कर मलबे को हटाया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यप्रणाली जनपक्षीय नही है।

रविवार को नगरपालिका के मंडलसेरा उत्तरी वार्ड की महिलाओं ने खेतों तक जा रहे सिचाई विभाग की नहरों के मलबे को सफाई करने का कार्य किया। महिलाओं का कहना है कि उन्हें खेती करने के लिए पानी उपलब्ध नहीं होता। बरसात पर निर्भर रहना पड़ता है। कीनाल विभाग और सिचाई विभाग की नहरों की सफाई का कार्य विभाग द्वारा नहीं होता है। नहर में सफाई का कार्य पिछले 15 वर्षों से आज तक नहीं हुआ। कई बार इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को बताया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। पूर्व में सभासद कैलाश आर्य द्वारा सिचाई विभाग को ज्ञापन भी दिए था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई। अब खेती करनी है तो सिचाई की व्यवस्था तो करनी ही होगी। सरकार को ऐसे निकम्मे विभाग को बंद कर देना चाहिए। अगर जनता का काम नही कर रहे तो ऐसे विभागों की जरुरत ही क्या है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नही हेाती तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस अवसर पर भावना देवी, नारायणी देवी, पुष्पा देवी, चंपा देवी, हेमा देवी, गंगा देवी, राधा देवी, भवानी देवी, गीता देवी, कमला देवी, पार्वती देवी, इंदर सिंह बोरा, सभासद कैलाश आर्य आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी