पानी की जगह पिलाई जा रही है हरियाणा मार्का शराब

संवाद सूत्र गरुड़ पंचायत चुनावों को प्रभावित करने के लिए गांव-गांव तक हरियाणा मार्का शराब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 07:20 AM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 07:20 AM (IST)
पानी की जगह पिलाई जा रही है हरियाणा मार्का शराब
पानी की जगह पिलाई जा रही है हरियाणा मार्का शराब

संवाद सूत्र, गरुड़: पंचायत चुनावों को प्रभावित करने के लिए गांव-गांव तक हरियाणा मार्का शराब पहुंचाई जा रही है। पुलिस ने निरीक्षण अभियान के दौरान अवैध तरीके से ले जाई जा रही 624 बोतल हरियाणा मार्का शराब के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत साढ़े तीन लाख रुपया आंकी गई है। बैजनाथ पुलिस ने पंचायत चुनावों को देखते हुए चेकिग अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने दर्शानी के पास पानी का टैंकर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को रोका। उसके आगे एक वैगनार गाड़ी यूपी80इटी-1969 जा रही थी। शक होने पर दोनों गाड़ियों निरीक्षण के लिए रोका गया। ट्रैक्टर के ऊपर पानी का टैंकर था। टैंकर में अवैध तरीके से 52 पेटी हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब रखी गई थी। शराब की 624 बोतलों को निकालकर सीज किया गया। पुलिस ने मौके पर चार लोगों सुरेश बाबू, हरिओम, सरदेश, सौरभ व देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। पांचों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत कार्रवाई की गई। एसओ कैलाश बिष्ट ने बताया कि चारों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। सीओ महेश चंद्र जोशी ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी चौकी, थाना प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है। आरोपितों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में जीवन चंद्र पांडे, राजेश भट्ट, लक्ष्मण सिंह, बृजेश गोस्वामी, सोबन सिंह, नवीन सिंह थे।

=========

पकड़े गए आरोपित

- सुरेश बाबू पुत्र राम अवतार निवासी नमापुरा, थाना- जैतपुरा, जिला- आगरा, उत्तरप्रदेश उम्र 37 वर्ष।

- हरिओम पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी मुकटपुरा, थाना- जैतपुर जिला- आगरा, उत्तरप्रदेश उम्र 23 वर्ष।

- सरदेश पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी अशोक नगर भिड जिला- भिड, मध्यप्रदेश उम्र-30 वर्ष।

- सौरभ सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी खेड़ियामुकंद, थाना- मुहम्मदाबाद जिला- फरुखाबाद, उपर0 उम्र 28 वर्ष।

- देवेन्द्र सिंह पुत्र शत्रुघ्न सिंह निवासी- खांडा, थाना- बरहनी, जिला- आगरा, उप्र उम्र 32 वर्ष।

chat bot
आपका साथी