गांवों की कमान पटवारियों ने थामी

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए लॉकडाउन चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 10:43 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 06:15 AM (IST)
गांवों की कमान पटवारियों ने थामी
गांवों की कमान पटवारियों ने थामी

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में गांवों तक मदद पहुंचाने में पटवारी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वे लोगों को वायरस से बचाव और रोकथाम की जानकारी भी दे रहे हैं। शारीरिक दूरी बनाकर गरीब, असहाय और मजदूर वर्ग को राशन वितरित कर रहे हैं।

जिले की भौगोलिक परिस्थिति काफी खराब है। कई गांव आज भी पैदल हैं और लोगों को पांच से बीस किमी तक पैदल दूरी नापकर बाजार तक पहुंचना होता है। लॉकडाउन होने से कई ग्रामीण बाजार नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिनकी मदद के लिए राजस्व उपनिरीक्षकों ने मोर्चा संभाला है। गांवों की कानून व्यवस्था भी पटवारियों की जिम्मे है। इसके अलावा वैश्विक महामारी से लोगों को बचाने का जिम्मा भी उनके कंधों पर है। राजस्व उपनिरीक्षक चौरा दीपक सुबह सात बजे ही चौकी पहुंच जाते हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखते हैं। दियाली के पटवारी विजय मेहता गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव और रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वह मजदूरों को राशन आदि का वितरण भी कर रहे हैं। घिघारतोला के पटवारी सुरेंद्र कुमार की दिनचर्या भी इस बीच पटवारी चौकी और गांवों का निरीक्षण करने में बीत रही है। गुरुवार को वह जौलगांव पहुंचे और वहां गरीब, असहाय लोगों को राशन वितरित किया। इधर, पटवारी संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह परिहार ने कहा कि राजस्व पुलिस लोगों को हरसंभव मदद कर रही है। शासन से प्राप्त नियमों का पालन कराना और सोशल दूरी बनाकर कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी