टैक्सी संचालकों की मनमानी से यात्री परेशान

बागेश्वर में टैक्सी संचालकों की मनमानी से यात्री परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 05:10 AM (IST)
टैक्सी संचालकों की मनमानी से यात्री परेशान
टैक्सी संचालकों की मनमानी से यात्री परेशान

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: टैक्सी संचालकों की मनमानी से यात्री परेशान हैं। बिना एआरटीओ की अनुमति लिए टैक्सी संचालकों ने भाड़ा तय कर दिया है। उसे सोशल मीडिया में डालकर यात्रियों को भ्रमित किया जा रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने परिवहन विभाग से कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

अनलॉक पांच में सरकार ने एक अक्टूबर से लोगों के लिए वाहनों का संचालन करने का निर्णय लिया। पुराने टिकट पर यात्रा जारी रखने का आदेश भी दिया। लेकिन प्राइवेट वाहन संचालक मनमाने किराए पर लोगों को यात्रा करा रहे हैं। दरअसल, टैक्सी संचालकों ने स्वयं भाड़ा तय कर दिया है। सोशल मीडिया के जरिए उसे फैलाया जा रहा है। जिससे यात्री भ्रमित हो रहे हैं।

स्थानीय निवासी संतोष, चंदन सिंह, पूरन सिंह, सुंदर सिंह, मिनाक्षी, चंपा देवी ने कहा कि किराये के नाम पर यात्रियों से खुली लूट की जा रही है। पिछले दस दिनों से यह खेल चल रहा है। जिला प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि यदि परिवहन विभाग ने हस्तक्षेप नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

इधर, एआरटीओ केएस पलड़िया ने कहा कि पुराने किराये पर ही वाहनों को संचालित करने का निर्णय सरकार ने लिया है। यदि कोई इस तहर स्वयं किराये का निर्धारण करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी