बारिश से कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग बंद

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश से न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jun 2018 11:52 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jun 2018 11:52 PM (IST)
बारिश से कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग बंद
बारिश से कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग बंद

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। वहीं कपकोट-¨पडारी मार्ग बंद होने से आवागमन प्रभावित है।

जिले में तड़के से सुबह 8 बजे तक सभी जगहों पर मूसलधार बारिश हुई। आठ बजे बाद मौसम खुलने लगा और आसमान साफ हो गया। 10 बजे एक बार फिर बारिश हुई। कुछ देर बारिश के बाद मौसम खुल गया है। दिन भर सूरज की बादलों के साथ आंख मिचौली चलती रही। इधर कपकोट, गरुड़, कांडा, काफलीगैर सभी जगहों पर बारिश का दौर जारी है। बारिश से कपकोट-¨पडारी मोटर मार्ग किमी तीन पर बंद हो गया। सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह धंस गया है। जिससे आवागमन बाधित हुआ है। पीएमजीएसवाई के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। विभागीय अधिकारी मार्ग खोलने में जुट गए है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिले में बारिश से नुकसान की किसी प्रकार की सूचना नही है। सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। सड़क मार्ग सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे है।

तीन दिन बाद रिखाड़ी मार्ग खुला

तीन दिन बाद शनिवार को रिखाड़ी-सूपी मार्ग आवागमन के लिए सुचारु हो गया है। यह मार्ग रिखाड़ी के पास दिवार का मलबा गिरने से सड़क मार्ग बंद था। एसडीएम कपकोट र¨वद्र बिष्ट ने बताया कि मार्ग खोल दिया गया है। आवागमन चल रहा है। ============== 24 घंटे में जिले में हुई बारिश गरुड़-80 मिमी

कपकोट- 45 मिमी

बागेश्वर- 7.50 मिमी --- जलस्तर --- गोमती- 863.90 मी

सरयू- 864.80 मी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, खतरे में मकान

गरुड़: बीते शुक्रवार की रात तेज बारिश से सिल्ली गांव निवासी हरीदत्त खोलिया व नवीन खोलिया के मकान की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। कानूनगो त्रिभुवन बोरा ने किया मौका मुआयना किया। बताया कि जल्द ही पीड़ितों को मुआवजे दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी