कपकोट में लगेंगे मोबाइल टायलेट

संवाद सूत्र, कपकोट : नगर पंचायत कपकोट की बैठक में 11 समस्याओं पर मंथन हुआ। बोर्ड बैठक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Feb 2019 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 11:07 PM (IST)
कपकोट में लगेंगे मोबाइल टायलेट
कपकोट में लगेंगे मोबाइल टायलेट

संवाद सूत्र, कपकोट : नगर पंचायत कपकोट की बैठक में 11 समस्याओं पर मंथन हुआ। बोर्ड बैठक में तमाम निर्णय लिए गए। कपकोट में मोबाइल टायलेट और आउट सोर्स से पर्यावरण मित्रों की भर्ती करने का भी निर्णय लिया गया।

नगर पंचायत सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष गो¨वद ¨सह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बोर्ड बैठक में सभासदों ने क्षेत्र की समस्याओं पर मंथन किया। बैठक में साफ-सफाई के लिए पर्यावरण मित्रों की आउट सोíसंग के भर्ती कराने का निर्णय लिया गया और लिपिक भी आउट सोर्स से भी रखे जाएंगे। कूड़े का कलेक्शन डोर टू डोर किया जाएगा। मीट, मांस विक्रेताओं की जल्द बैठक बुलाई जाएगी और स्लाटर हाउस बनाने पर भी बोर्ड ने सहमति प्रदान की। सभी वार्डों में स्टील के कूड़ेदान रखने, मोबाइल टायलेट, स्वच्छता हेतु एक और वाहन खरीदने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में यूजर चार्ज पर भी चर्चा की गई। आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए उनकी गणना करने का निर्णय लिया गया। लोगों को फसलों को नुकसान पहुंचा रहे बंदरों को पकड़ने को अभियान चलाया जाएगा। ¨सचाई विभाग द्वारा पूर्व में निíमत ¨सचाई गुलों की मरम्मत होगी। किन्नरों द्वारा नगर में वसूली करने पर प्रशासन और पुलिस के साथ अलग बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ईओ कृपाल ¨सह, सभासद शामली देव, तनुज तिरुवा, प्रवीन ऐठानी, दीपक ऐठानी, डुंगर ¨सह, गो¨वद कपकोटी, सुंदर देव, क¨वद्र मेहता, चंदन, सुरेश आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी