फड़ व्यापारियों ने चलाया सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : बागनाथ फड़ व्यवसाय कल्याण समिति ने सरयू और गोमती घाट पर सफाई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 05:25 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 05:25 PM (IST)
फड़ व्यापारियों ने चलाया सफाई अभियान
फड़ व्यापारियों ने चलाया सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : बागनाथ फड़ व्यवसाय कल्याण समिति ने सरयू और गोमती घाट पर सफाई अभियान चलाया। शवों को जलाने के लिए स्थान भी चयनित किया गया और दीवारबंधी भी की। उन्होंने गंदगी फैलाने वालों से माíमक अपील की और शवदाह के बाद लकड़ी और कपड़े आदि नदी में नहीं फेंकने को कहा है।

समिति के अध्यक्ष किशन राम के नेतृत्व में रविवार को फड़ व्यापारियों ने सरयू-गोमती संगम पर सफाई अभियान चलाया। शवदाह के बाद नदी में फेकी गई लकड़ियों को बाहर निकाला। कपड़े और अन्य सामग्री को एकत्र किया। पालिका के सहयोग से उसे कूड़ाघर तक पहुंचाया। समिति ने सरयू घाट पर एक अस्थाई दीवार का भी निर्माण किया। दीवार के भीतर ही शवदाह करने की अपील की है। कपड़े आदि भी नदी में फेंक दिए जाते हैं, जिससे नदी भी प्रदूषित हो रही है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे नदी को साफ रखने के लिए जागरूक नागरिक की भूमिका निभाएं। इस मौके पर भीम कुमार, शेर बहादुर, शिव ¨सह, घनश्याम आर्य, अजय टम्टा, सोबन नाथ, शंकर राम, आनंद कुमार, सायर बानो, आशा देवी, देवेंद्र राम, राजन लाल, लीला देवी, राजेंद्र, शोभा, शिव ¨सह, जानकी, आशा देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी