चौड़ी पत्ती प्रजाति के पौधों का किया रोपण

By Edited By: Publish:Wed, 30 Jul 2014 08:30 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jul 2014 08:30 PM (IST)
चौड़ी पत्ती प्रजाति के पौधों का किया रोपण

गरुड़(बागेश्वर) : राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुरड़ा में विद्यालय द्वारा गोद ली हुई 50 नाली भूमि में बृहद पौधरोपण किया। अभियान की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने एक पौध लगाकर की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पेड़ ही धरती का श्रृंगार हैं। पेड़ों से ही पर्यावरण सुरक्षित है। इसलिए इनको लगाने के साथ ही संरक्षण की आवश्यकता भी है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीता अल्मियां ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व गोद ली गई भूमि को हरा भरा करने का अभियान जारी है। जो पौधे इस भूमि में पूर्व में लगाए गए हैं उनका संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आहवान किया। इस मौके पर बांज, आंवला, फल्याट आदि पौधों का रोपण किया गया।

पौधरोपण अभियान में वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह नयाल, उपखंड शिक्षा

अधिकारी चंपा आर्या, सरपंच गोविन्द सिंह, रणजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुंदर सिंह, समन्वयक सुरेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, संगीता सिंह, नीमा देवी, किशन सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी