केबिल खुदाई के चलते अल्मोड़ा -दन्यां मार्ग बना खतरनाक

फोटो: 7डीएनआईपी2 विवरण: सड़क किनारे इस तरह फैली नाली खुदान से निकली मिट्टी जागरण्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Feb 2019 07:12 PM (IST) Updated:Thu, 07 Feb 2019 07:12 PM (IST)
केबिल खुदाई के चलते अल्मोड़ा -दन्यां मार्ग बना खतरनाक
केबिल खुदाई के चलते अल्मोड़ा -दन्यां मार्ग बना खतरनाक

फोटो: 7डीएनआईपी2

विवरण: सड़क किनारे इस तरह फैली नाली खुदान से निकली मिट्टी जागरण

संसू, दन्यां: अल्मोड़ा दन्यां मोटर मार्ग के किनारे अनेक स्थानों पर मिट्टी का ढेर जमा किये जाने से यातायात के लिए यह मार्ग काफी खतरनाक बन गया है। जगह जगह पर मार्ग अत्यधिक संकरा हो जाने से हर मोड़ पर जाम लग रहा है।

अल्मोड़ा दन्यां मार्ग में इन दिनों अनेक स्थानों पर केबिल बिछाने का कार्य चल रहा है। नाली खोदने में निकला मलबा सड़क किनारे जमा किया जा रहा है। मलबा जमा हो जाने से वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कतें हो रही हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों का कहना है कि बाड़ेछीना से दन्यां के बीच जमा किया जा रहा मलबा बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता है। उन्होंने कार्यदायी संस्था से खोदी हुई नाली को तुरंत ढकने की व्यवस्था करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी