पीएम और वित्त मंत्री का कांग्रेस ने पुतला फूंका

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : यूथ कांग्रेस ने वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 05:04 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 05:04 PM (IST)
पीएम और वित्त मंत्री का कांग्रेस ने पुतला फूंका
पीएम और वित्त मंत्री का कांग्रेस ने पुतला फूंका

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : यूथ कांग्रेस ने वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने जेटली पर विजय माल्या को विदेश भगाने में का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि माल्या ने देश को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। एसबीआइ तिराहे पर यूथ कांग्रेस ने जमकर नारेबाजी की और पीएम और जेटली का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली और मोदी सरकार का विजय माल्या को भगाने में पूरा हाथ है। उन्होंने कहा कि जेटली उसमें सबसे अधिक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लंदन की अदालत में पेश होने से पहले विजय माल्या ने कहा कि वह देश छोड़ने से पहले जेटली से मिले थे। माल्या ने वित्तमंत्री से एक मार्च 2016 को केंद्रीय कक्ष में पांच से सात मिनट तक वार्ता की। उन्होंने कहा कि जेटली व सरकार ने माल्या को देश से भागने में पूरा सहयोग दिया है। एक साजिस के तहत वित्तमंत्री ने उसे भगाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। भारतीय युवा कांग्रेस वित्तमंत्री व सरकार के किए गए ऐसे कार्यो का विरोध करती है। वित्तमंत्री का नाम इस प्रकरण में आने से उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत, राजेंद्र प्रसाद, पंकज कुमार, देवेंद्र परिहार, सुरेश खेतवाल, दीपक खेतवाल, पंकज कुमार, राजेंद्र टंगड़यिा, अजय चंदोला, सूर्यभान दफोटी, कवि जोशी, मोहन कोरंगा, कुलदीप मेहता, संजय चन्याल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी