दैवीय आपदा से हुए नुकसान को मिले मुआवजा

उच्च हिमायल से सटे गांवों में दैवीय आपदा से भारी नुकसान हो रहा है। सड़कों की हालत बेहद खराब है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 05:28 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 05:28 AM (IST)
दैवीय आपदा से हुए नुकसान को मिले मुआवजा
दैवीय आपदा से हुए नुकसान को मिले मुआवजा

बागेश्वर, जेएनएन: उच्च हिमायल से सटे गांवों में दैवीय आपदा से भारी नुकसान हो रहा है। सड़कों की हालत बेहद खराब है। लोगों के घरों को भी खतरा बना हुआ है। कांग्रेसियों ने प्रभावितों को मुआवजा देने और यातायात व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण और पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी ने आपदा प्रभावित गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की सुध कोई नहीं ले रहा है। दोफाड़-पपों-रताइस मोटर मार्ग की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह भूस्खलन से सड़क को भारी नुकसान पहुंचा है। उसके बावजूद भी उसमें वाहन संचालित हो रहे हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। भूस्खलन से स्थानीय निवासी गोविद गिरी के मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में दैवीय आपदा से रास्ते, सड़क, पेयजल योजनाएं, संचार और बिजली सेवा बाधित चल रही है। कोई भी जिम्मेदारी अधिकारी गांव का रुख नहीं कर रहा है। जिससे लोग सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं होने से भयभीत हैं। उन्होंने आपदा प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। इस मौके पर हरीश धपोला, सुंदर रौतेला, ललित धपोला, मनोज धपोला, राकेश गोस्वामी, जगदीश पुरी, नरेंद्र कोरंगा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी