कंट्रीवाइड में धूमधाम से मनाया ¨हदी दिवस

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में ¨हदी दिवस धूमधाम के साथ मनगाया गया। स्वर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 03:30 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 03:30 PM (IST)
कंट्रीवाइड में धूमधाम से मनाया  ¨हदी दिवस
कंट्रीवाइड में धूमधाम से मनाया ¨हदी दिवस

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में ¨हदी दिवस धूमधाम के साथ मनगाया गया। स्वरचित कविता पाठ से छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन ने प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए।

प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी ने कहा कि ¨हदी राष्ट्र की भाषा है। इसका उपयोग अधिकाधिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम के बावजूद भी स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में बच्चे बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ¨हदी को उसके मुकाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अंग्रेजी का भी महत्व बढ़ा है इसे नाकारा नहीं जा सकता है। छात्र-छात्राओं ने सैनिक मां, भारत भूमि, ¨हदी भाषा का महत्व, पिता आदि विषय पर ¨हदी भाषा में स्वरचित कविता पाठ किया। जिसमें सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। उप प्रधानाचार्य शीला लटवाल ने ¨हदी भाषा को सम्मान की भाषा करार दिया। उन्होंने कहा कि ¨हदी को लेकर पूरे देश में बहस छिड़ी है। राष्ट्र भाषा का दर्जा मिला है। कक्षा सात की सौम्या भट्ट प्रथम, 11 वीं के कमल कोरंगा द्वितीय और छठीं के भव्यांशी धपोला तीसरे स्थान पर रही।कविता पाठ में अव्वल रहे बच्चों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। संचालन महेश पांडेय ने किया। इस मौके पर कुसुमलता शाह, सचिन बिष्ट, नवीन पांडे, लक्ष्मण नयाल, प्रकाश धपोला, भावना कांडपाल, गीता जोशी, अपर्णा कांडपाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी