Bageshwar News: बागेश्वर के सफाई कर्मचारियों ने पालिका पर किया प्रदर्शन, नए सफाई टेंडर में नहीं होने पर आक्रोश

बागेश्वर पर्यावरण मित्रों ने गुरुवार को पालिका में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी का घेराव किया। नए सत्र में सफाई के टेंडर नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि 30 कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। इसे वह सहन नहीं करेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 01 Jun 2023 06:23 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jun 2023 06:23 PM (IST)
Bageshwar News: बागेश्वर के सफाई कर्मचारियों ने पालिका पर किया प्रदर्शन, नए सफाई टेंडर में नहीं होने पर आक्रोश
बागेश्वर: पर्यावरण मित्रों ने नए सत्र में सफाई के टेंडर नहीं होने पर पालिका में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: पर्यावरण मित्रों ने गुरुवार को पालिका में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी का घेराव किया। नए सत्र में सफाई के टेंडर नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि 30 कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। इसे वह सहन नहीं करेंगे।

नाराज सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

नगर पालिका में सफाई का नए सत्र के लिए टेंडर नहीं होने के कारण सफाई में लगे 30 कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। नाराज कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी का घेराव करते हुए नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि ठेकेदार का टेंडर नहीं होने का बहाना बनाते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। टेंडर प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिससे उनका कोई लेना देना नहीं है। निर्धारित समय से पूर्व टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए थी। आरोप लगाया कि नगर पालिका उन्हें बाहर करना चाहती है। चेतावनी दी कि अगर उन्हें बाहर किया गया तो वह शहर की सफाई व्यवस्था ठप करते हुए अनश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

ईओ ने कर्मचारियों को हटाये जाने की खबर को बताया अफवाह

इधर, नगर पालिका के ईओ हयात सिंह परिहार ने कहा कि पालिका अध्यक्ष बाहर हैं। आने के बाद बात की जाएगी, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि नया टेंडर हो चुका है। पत्र जारी होना शेष है। किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं गया है। कर्मचारी अफवाहों पर ध्यान ना दें।

chat bot
आपका साथी