आंगबनाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंत्री को घेरा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्य का घेराव कर मांगें पूरी करने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 11:47 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 06:14 AM (IST)
आंगबनाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंत्री को घेरा
आंगबनाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंत्री को घेरा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्य का घेराव किया। बर्खास्त करने की चेतावनी पर मंत्री पर नाराजगी जताई। कहा कि न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये मिलने तक आंदोलन शांत नहीं होगा। आर्य ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि वह उनकी मांग सरकार तक ले जाएंगे।

रविवार को गणतंत्र दिवस पर नुमाइशखेत पहुंची प्रभारी मंत्री का कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। उन्होंने कहा कि बर्खास्त करने का डर दिखाया जा रहा है। इस तरह से डर कर आंदोलन समाप्त नहीं होगा। गत दिसंबर माह के अंतिम दिन से न्यूनतम मानदेय सहित अन्य मांगों को आंदोलित हैं। इसके बावजूद मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। वहीं सोमवार को भी तहसील में कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवती जोशी, लीला आर्या, देवकी रावल, मरियम डेविड, मुन्नी आर्या, राहिला तबस्सुम, रीमा गुरुरानी, जया, निर्मला, मोहनी पर्वतीय, सोनू आर्या, नीमा गोस्वामी, जानकी परिहार, पुष्पा मिश्रा, नीमा गोस्वामी, जानकी ऐठानी, कमला दानू, चंपा लोहिया आदि मौजूद थे। उधर, कांडा में भी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धरना दिया और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।

----------- मांगों को लेकर धरने में डटी रहे कार्यकर्ता

गरुड़: आंगनबाड़ी संगठन की ब्लाक अध्यक्ष नीमा गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यक‌िर्त्रयों ने तहसील में धरना दिया ।तहसील में आयोजित सभा के दौरान कार्यक‌िर्त्रयों ने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार के बराबर मानदेय दिया जाय।विभागीय पदोन्नति दी जाय। मिनी कार्यकत्रियों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाय। दीपावली पर बोनस दिया जाय। इस दौरान जिलाध्यक्ष भगवती जोशी, किरन मिश्रा, शारदा देवी, हेमा सती, मुन्नी देवी, चंपा अलमिया, आनन्दी बड़सीला, मंजू रावत, विमला आर्या, पुष्पा कांडपाल, नन्दी जोशी, जयंती बिष्ट, रूपा मेहरा, सुशीला शर्मा समेत दर्जनों कार्यकत्रियां मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी