सभी लोग महिलाओं का सम्मान करना सीखें

बागेश्वर जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर कई महिलाओं को उनके कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 11:15 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 11:15 PM (IST)
सभी लोग महिलाओं का सम्मान करना सीखें
सभी लोग महिलाओं का सम्मान करना सीखें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल, कालेज और विकासखंड सभागार में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला प्रशासन ने महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी महिलाओं ने पेश किए।

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डा. आशा तिवारी ने महिलाओं को सम्मानित किया। एजुकेशन इंडिया के कमल प्रसाद ने महिला दिवस पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, गीता रावल, रेखा खेतवाल, शंकर पांडे आदि मौजूद थे। कंट्रीवाइड कपकोट, कठपुड़यिाछीना, गरुड़ आदि स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा में बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, वंदना जोशी, ललिता थापा, प्रेरणा रावत, अंकित मेहरा, संजना टम्टा, सौरभ जोशी आदि मौजूद थे। सीईओ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस दौरान मुख्य शिक्षाधिकारी पदमेंद्र सकलानी, डा. जीतेंद्र तिवारी, जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव त्रिचा रावत आदि मौजूद थे।

विकास खंड गरुड़ में एकीकृत आजीविका के कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट ने किया। इस दौरान शिव सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह भाकुनी, इंद्र सिंह बिष्ट, दीपा जोशी, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे। राजकीय प्राथमिक स्कूल पाये में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी उम्मेद सिंह रावत, प्रधानाध्यापिका नीमा वर्मा, भगवती गोस्वामी, रेखा जोशी, रमेश चंद्र कांडपाल, अजब सिंह दानू, नन्दन नेगी, जीत सिंह नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त पांडे हंसी नेगी आदि मौजूद थे। उधर, हिमालया ट्रस्ट के तत्वावधान में नरग्वाड़ी गांव में भी महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। उधर, कौसानी, कांडा, काफलीगैर, दुग नाकुरी और उपतहसील शामा में भी महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने महिला दिवस पर सभी को बधाई दी।

==========

बेहतर काम करनी वाली महिलाएं सम्मानित जासं, बागेश्वर: अंतरष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि महिलाएं न केवल जगत जननी हैं बल्कि वर्तमान दौर में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उत्कृष्ट कार्य कर रहीं हैं। इस दौरान नेहा डांस एकेडमी की बालिकाओं ने नृत्य पेश कर डीएम को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने 11 हजार की धनराशि से डांस में शामिल बालिकाओं को पुरस्कृत किया।

बाल विकास विभाग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 महिलाओं को सम्मानित किया। जिसमें रेनु मर्तोलिया, ईशा धामी, नेहा बघरी, दीप्ती लोहनी आदि शामिल थीं। डेयरी विभाग से अनीता देवी को दस हजार, अंबुली देवी को सात हजार और बसंती देवी को पांच हजार का पुरस्कार प्रदान किया गया। कृषि विभाग ने शीमा देवी, भागुली देवी, रेनु, पुष्पलता मेहता, चंद्रकला जोशी, नीमा पांडे, मीरा पाठक, शोभा मेहता, रुकमणी दानू को सम्मानित किया। इसके अलावा 12 महिला स्वयं सहायता समूहो को पांच-पांच हजार की धनराशि प्रदान की गई। ग्राम्य विकास विभाग ने पांच महिला संगठनों को 25 हजार रुपये प्रति संगठन प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी