महिलाओं की चुनावों में सक्रियता नए भविष्य के संकेत

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : महिला मतदाता अब अपने अधिकार को लेकर सजग होने लगी हैं। मतदान के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:27 PM (IST)
महिलाओं की चुनावों में सक्रियता नए भविष्य के संकेत
महिलाओं की चुनावों में सक्रियता नए भविष्य के संकेत

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : महिला मतदाता अब अपने अधिकार को लेकर सजग होने लगी हैं। मतदान के दिन महिलाओं ने यह कर के भी दिखाया। महिलाओं की चुनाव प्रक्रिया में सक्रियता आने वाले भविष्य की ओर साफ संकेत हैं। इस बार महिलाएं ही दोनों सीटों पर निर्णायक भूमिका में हैं। नगरपालिका बागेश्वर व नगर पंचायत कपकोट चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी करते हुए पुरुष मतदाताओं को पछाड़ दिया। नगरपालिका बागेश्वर में कुल 69.36 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 16456 मतदाताओं में से कुल 11414 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 8196 महिला मतदाताओं में से 5953 मतदाताओं व 8260 पुरुष मतदाताओं में से 5461 मतदाताओं ने मतदान किया। नगरपालिका क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में 492 महिला मतदाताओं में मताधिकार का प्रयोग कर बढ़त बढ़ाई। कपकोट नगर पंचायत में तो महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक थी। यहां महिला मतदाता निर्णायक भूमिका में थे। मतदान के दिन भी महिला मतदाताओं में खासा जोश देखा गया। यहा पर कुल मतदाताओं की संख्या 3208 थी। महिला मतदाताओं की संख्या 1615 थी जिनमें से 1277 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। 1593 पुरुष मतदाताओं में केवल 1077 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ............

22 मतदान बूथों में केवल तीन बूथों में पुरुष आगे बागेश्वर: निकाय चुनावों को लेकर नगरपालिका बागेश्वर में 22 मतदान केंद्र बनाए गए थे। तीन मतदान केंद्रों राजकीय पौधालय भतरोला, जिला पंचायत परिसर दक्षिणी, जिला पंचायत डाक बंगला पूर्वी में ही पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक थी। बाकि 19 मतदान केंद्रों में महिला मतदाताओं ने बाजी मारी निकाय महिला- पुरुष - कुल मतदाता- मतदान बागेश्वर 8196 8260 16456 11414 कपकोट 1615 1593 3208 2354 निकाय वार्ड सभासद प्रत्याशी बागेश्वर 11 35 कपकोट 7 1

chat bot
आपका साथी