वाहन दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

बागेश्वर : कांडा-सानीउडियार मोटर मार्ग में एक अक्टूबर को हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच होगी।

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 11:55 PM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 11:55 PM (IST)
वाहन दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

बागेश्वर : कांडा-सानीउडियार मोटर मार्ग में एक अक्टूबर को हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि चार घायल हो गए थे। यह जानकारी देते हुए परगना मजिस्ट्रेट कांडा रेखा कोहली ने कहा है कि इस दुर्घटना के संबंध में जानकारी रखने वाला व्यक्ति लिखित या मौखिक रूप से साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

एडीएम ने दिए कार्यस्थल पर रहने के निर्देश

बागेश्वर : अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए विधान सभा सत्र के दौरान मुख्यालय और कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है। उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय अवधि के दौरान एवं उपरांत भी मुख्यालय, दूरभाष, मोबाइल, कार्यालय फैक्स पर अपनी उपस्थिति बनाए रखने को कहा है ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय उनसे संपर्क किया जा सके।

chat bot
आपका साथी