बाइक की चपेट में आकर 6 वर्षीय बच्चा गंभीर

जागरण संवाददाता बागेश्वर जिला मुख्यालय के मंडलसेरा के पास एक बाइक दुर्घटना में 6 साल का ब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 11:12 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 06:36 AM (IST)
बाइक की चपेट में आकर 6 वर्षीय बच्चा गंभीर
बाइक की चपेट में आकर 6 वर्षीय बच्चा गंभीर

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिला मुख्यालय के मंडलसेरा के पास एक बाइक दुर्घटना में 6 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। सिर में गंभीर चोटें होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सोमवार की शाम करीब चार बजे मंडलसेरा के पास हर्षित पुत्र गोकुल कुमार उम्र 6 वर्ष अपने घर के पास ही खेल रहा था। तभी बच्चा एक बाइक की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। बच्चे के सिर में गंभीरे चोटें थी। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सालय प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने जांच की। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी