हरेला पर्व पर जिले में लगाएं जाएंगे 52 हजार पौधे

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : हरेला पर्व पर जिले में कुल 52 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसके

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jun 2018 11:18 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jun 2018 11:18 PM (IST)
हरेला पर्व पर जिले में लगाएं जाएंगे 52 हजार पौधे
हरेला पर्व पर जिले में लगाएं जाएंगे 52 हजार पौधे

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : हरेला पर्व पर जिले में कुल 52 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल विभागों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम ने सभी तैयारियों का जायजा लिया।

समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में वृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से हुई। सभागार में वन, उद्यान, ग्राम्या, आजिविका तथा विकासखंडों के खंड विकास अधिकारियों के साथ वार्ता की गई। हरेला पर्व पर 16 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण की तैयारियों के बारे में डीएम रंजना राजगुरु ने जानकारी मांगी। जिसमें बताया गया कि गरुड गंगा वैली में 21 हजार व पो¨थग में सात हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद में कुल 52 हजार 500 पौधे लगाने को लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने बैठक लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकासखण्ड गरुड़ के गरुड गंगा वैली तथा विकासखंड कपकोट के ग्राम पंचायत पो¨थग में हरेला पर्व पर वृहद वृक्षारोपण का कार्य होना है। इसके लिए सभी अधिकारी मेहनत लगन व निष्ठा के साथ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। कहा कि गरुड गंगा वैली में वन विभाग, आजिविका, उद्यान, ग्राम्या प्लांटेशन के तहत कार्य करें। बैठक में दोनों विकासखंड़ों में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिये। वृक्षारोपण में नीबू,माल्टा, आम, अनार, लीची, बाज, फल्याट, कचनार, क्वैराल, ¨रगाल, चारापत्ती सहित विभिन्न प्रजाति के पौधो लगाये जायेगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती, सहायक वनाधिकारी विक्रम शाही, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल ¨सह, परियोजना प्रबन्धक आजिविका धर्मेंद्र पांडे, खंड विकास अधिकारी बीसी पंत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी