35 करोड़ से बनेंगे 18 पुल

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कपकोट क्षेत्र में करीब 35 करोड़ रुपये से 18 पुलों का निर्माण ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Sep 2018 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 29 Sep 2018 11:11 PM (IST)
35 करोड़ से बनेंगे 18 पुल
35 करोड़ से बनेंगे 18 पुल

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कपकोट क्षेत्र में करीब 35 करोड़ रुपये से 18 पुलों का निर्माण होगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को सुखद यातायात व्यवस्था मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रीय विधायक बलवंत भौर्याल ने एजेंसी को निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

विधायक भौर्याल ने बताया कि रेखाड़ी-बाछम में दो पुलों का निर्माण होगा। मोटर पुल बनने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। सूपी और झूनी में छह पुल बनने जा रहे हैं। बड़ेत में एक पुल का निर्माण होगा। निकिला खलपट्टा में दो पुल, काफली कमेड़ा में एक पुल, सोराग में एक, खातीगांव और देवतोजली में दो पुलों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। सुंदिल, जुनायल में भी दो पुल बनेंगे। भैसुड़ी-कुटीर को जोड़ने के लिए भी एक पुल स्वीकृत हो गया है। उन्होंने बताया कि 35 करोड़ रुपये से 18 पुल बनेंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी समय पर काम करेगी और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देगी।

chat bot
आपका साथी